Categories: Crime

वाराणसी- सुबह से घर से लापता किशोर की लाश मिली नाले में, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

ए जावेद

वाराणसी: सुबह से लापता एक किशोर की लाश ने क्षेत्र में सनसनी फैला दिया। 12 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या किये जाने की आशंका है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के बटुआ पूरा इलाके के बड़े नाले में जिस किशोर की लाश मिली है वह सुबह से घर से लापता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या के पीछे का कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

क्षेत्राधिकारी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पहले तो किसी धारदार हथियार से बच्चे का गला काटा गया है। फिर कई बार उसके पेट में उस धारदार हथियार से हमला किया गया है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला हत्या का दिखाई दे रहा है। घरवालों से पूछताछ में पता चला कि बच्चा सुबह से गायब था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

4 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

4 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

6 hours ago