Categories: UP

न प्रदूषण का खौफ न दंड का भय धड़ल्ले से जलाई जा रही धान की पराली

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ)  न प्रदूषण का खौफ न दंड का भय धड़ल्ले से जलाई जा रही धान की पराली। तमाम सरकारी फरमानो को धता बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किसान धान की पराली जला रहे हैं।यद्यपि पराली जलाने पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। किंतु इसका कोई प्रभाव होता नहीं दिख रहा है।

जबकि समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों से इससे होने वाले नुकसान के बारे में ब्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। देश की राजधानी सहित कई शहरों में प्रदूषण  खतरनाक स्तर तक जा पहुँचा है।जिसके कारण वहाँ अनेक तरह की समस्याएँ उत्पन्न हो गई है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पराली जलाने को प्रतिबंधित कर दिया है।लेकिन किसान इस बात को समझने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब देखना यह है कि किस तरह इस कार्य को रोका जाता है।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

3 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

5 hours ago