Categories: BiharNational

झारखण्ड चुनाव परिणाम – सत्ता से बेदखल होती दिखाई दे रही भाजपा, कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बना सकता है सरकार

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान की गिनती में बीजेपी जो एक बार 25 सीटों के आसपास सिमटती दिखाई दे रही थी अब फिर से 30 सीटों पर आगे चल रही है। अब भी वह सबसे बड़ी पार्टी की तौर पर ऊभर रही है। लेकिन कांग्रेस-JMM और आरजेडी गठबंधन के मुकाबले वह लगभग 10 सीटों से पीछे चल रही है।

झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए।  झारखंड की जमशेदपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, दुमका विधानसभा सीट पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, रांची विधानसभा सीट भाजपा के सीपी सिंह, सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो, धनबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के राज सिन्हा, बेरमो विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह और मधुपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के राज पलिवार अपने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वियों से आगे चल रहे हैं।

झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन अपनी दूसरी विधानसभा सीट दुमका में भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से पीछे चल रहे हैं। सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आजसू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है।  आपको बता दें कि 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थी। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं।

पहला परिणाम दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है। 20 दिसंबर को आखिरी चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल की अगर बात करें तो राज्‍य में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है। ज्‍यादातर एक्जिट पोल ने राज्‍य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मतगणना के बाद स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि सीएम रघुबर दास रहेंगे या जाएंगे।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

6 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

6 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

8 hours ago