Categories: BiharCrime

सुशासन बाबू के राज में जेल भी महफूज नहीं, हाजीपुर जेल में सोना लूटकांड के आरोपी की हत्या

अनिल कुमार

पटना: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के नाम तबादला-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। पर अपराध पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर मंडल कारा में राजस्थान के मानसरोवर सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष कुमार को एक अन्य कैदी ने पांच गोली मार दी। मनीष को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई। घटना स्थल से तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। जेल में हुई इस घटना से बिहार के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और हाजीपुर मंडल कारा में जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा, वैशाली के जिलाधिकारी उदिता सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी फौरन पहुँच गए तथा घटना की छानबीन  कर रहे हैं।

मनीष कुमार वैशाली जिला के ही राजापाकड़ थाना के तैलिया का रहने वाला था। ज्ञातव्य है कि मनीष कुमार सोना लूटने के लिए अनेक राज्यों में अपना गैंग चलाता था। राजस्थान, बंगाल, मुंबई और बिहार मे मनीष कुमार सोना लूटकांड के घटना को अंजाम देकर फ्लाइट से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाता था। कुछ दिनों पहले भी मनीष कुमार पर हाजीपुर सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान जानलेवा हमला हुआ था, पर इस घटना से वैशाली पुलिस सर्तक नहीं हुई और जेल में मनीष कुमार की हत्या कर दी गई।

सुशासन बाबू के राज में बिहार में प्रतिदिन हत्या,रेप और लूटपाट की घटना घट रही है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार शराबबंदी पूरा जोर दिए हुवे  हैं और अपराध पर अंकुश लगाने के नाम पर ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी है। नये वर्ष के शुरूआती दिन ही बिहार सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। जेल में हुई सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष कुमार की हत्या ने पुलिस प्रशासन के लिए ढ़ेर सारे सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर जेल के अंदर हथियार कैसे पहुँच गए। जेल में कैदियों से मुलाकात करने वाले व्यक्ति ने कहीं न कहीं जेल में सुरक्षा बल से साठगांठ कर हथियार को जेल के अंदर भेज कर इस घटना को अंजाम दिया है।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

6 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

6 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

7 hours ago