ज़मीर अशरफ
मिर्जापुर. जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे जिले के विंध्याचल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उसके गांव में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया कर हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दिया गया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। इसमें कछवा के पीर खा वार्ड में एक ही परिवार के सात, चील्ह के सागरपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोग और एक देहात कोतवाली के महेवा गांव का युवक है।
जमालपुर थाना क्षेत्र के जफरपुरा गांव निवासी युवक 12 मई को ट्रक से चंदौली पहुंचा था। 13 को सैंपल लेकर उसे घर भेज दिया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक घर पर होम क्वारंटीन था।चंदौली सीएमओ की सूचना पर रविवार की सुबह उसे भी विंध्याचल आइसोलेशन में भर्ती किया गया। उसके गांव को हॉटस्पॉट बनाया कर रास्तों को सील किया गया। उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई।
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…
आदिल अहमद डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्टी ऑफ़िस…