तारिक़ आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कुल संक्रमितो की संख्या 43 लाख 70 हज़ार पार कर गई है। भारत के आगे अब केवल अमेरिका है जहा 63 लाख से अधिक संक्रमितो की संख्या है। साथ ही भले मृत्य का प्रतिशत भारत में 2% से नीचे है मगर कुल मृतकों की संख्या 73 हज़ार 800 पार कर गई है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 43.70 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुद्धवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 43,70,128 हो गई है।
देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए। वहीं राज्यवार आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20,131 नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 10,601, कर्नाटक में 7,866, उत्तर प्रदेश में 6,622 और तमिलनाडु में 5,684 नए मामले सामने आए हैं, इसी तरह मृतकों की संख्या में भी शीर्ष 5 राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में 146, तमिलनाडु में 87, आंध्र प्रदेश में 73 और उत्तर प्रदेश में 71 लोगों की मौत हुई है।
तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…
ईदुल अमीन डेस्क: कर्णाटक के पूर्व सीएम कुमारास्वामी के भतीजे सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित…
आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…
आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…
शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने पूर्वी…