Categories: National

डॉ कफील खान से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया मुलाकात, दिया हर संभव मदद का आश्वासन

आफताब फारुकी

नई दिल्ली. जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफ़ील खान ने आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर  संभव मदद का वादा किया था।

दिल्ली में डॉक्टर कफ़ील खान अपने परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी प्रियंका गांधी से मिले। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे।

कांग्रेस ने चलाया था डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए अभियान

यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

1 day ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

1 day ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

1 day ago