Categories: Crime

पत्नी नही हुई तलाक को तैयार तो पति ने गड़ासे से काट कर कर दिया पत्नी की हत्या

बापूनंदन मिश्रा

रतनपुरा (मऊ) पत्नी से विवाद के बाद बौखलाए पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति शादी का बंधन तोड़ना चाहता था जिसे पत्नी ने स्वीकार नहीं किया। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह हरिद्वार सिंह और पत्नी सरिता के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने शादी के बंधन को तोड़ने की कही तो पत्नी राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर पति तिलमिला उठा और धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। हरिद्वार के पिता बासुकीनाथ सिंह ने बताया कि सुबह बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ। इस दौरान बात रिश्ते को तोड़ने तक पहुंच गई, बहू नहीं राजी हुई तो बेटे ने धारदार हथियार से उसे मार डाला। बताया कि विवाद के समय सरिता का भाई राजेश सिंह भी मौके पर मौजूद था।

आरोपी हरिद्वार सिंह फरार है। मृत सरिता सिंह का मायका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में था। वर्ष 2009 में सरिता की शादी हरिद्वार सिंह से हुई थी। उसका आठ वर्षीय पुत्र भी है। मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

pnn24.in

Recent Posts

हांगकांग और सिंगापूर में बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद अब एवरेस्ट और एमडीएच मसालों की गुणवत्ता अमेरिका ने भी जांचने का दिया आदेश

आफताब फारुकी डेस्क: अमेरिका की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने वाली एजेंसी FDA (फ़ुड एंड…

2 hours ago

अभी भी सुलग रही मणिपुर में हिंसा की चिंगारी, सीआरपीऍफ़ कैम्प पर हमला, दो जवान शहीद

ईदुल अमीन डेस्क: मणिपुर में जल रही नफरत की अग्नि ठंडी होने का नाम नही…

2 hours ago

जाने क्या है ‘इतेफादा’ का मायने जिसका प्रयोग इसराइल के खिलाफ हो रहे अमेरिका में प्रदर्शन के दरमियान पोस्टरों पर हो रहा है

शाहीन बनारसी डेस्क: अमेरिका के कुछ जानेमाने विश्वविद्यालयों में पिछले कुछ दिनों से ग़ज़ा को…

22 hours ago