Categories: Crime

घर के चारपाई पर मिला माँ-बेटी की हत्या कर पड़ा शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

प्रमोद कुमार

बलिया. बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के अहिरौली गांव में मां और बेटी की किसी वजनी चीज से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मड़हे में दोनों के शव अलग-अलग चारपाई पर रजाई के अंदर पाए गए। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। हद तो ये कि शुक्रवार को दोपहर तक किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगी।

शाम को लगभग चार बजे आसपास उधर से गुजर रही महिला ने दोनों को चारपाई पर लेटे देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जब लोग उनके नजदीक पहुंचे तो बिस्तर पर उनकी लाश पड़ी नजर आई। सूचना पर भीमपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरिजन बस्ती निवासी वीरेंद्र राम विद्युत विभाग में वाराणसी में कार्यरत हैं। उसके तीन पुत्र हैं जो उसके साथ वाराणसी में रहते हैं। पत्नी सुरजावति देवी (55) व पुत्री रानी (22) गांव पर रहती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रानी की शादी हाल ही में तय हुई थी। शुक्रवार को दोपहर में वीरेंद्र के मकान के तरफ से कोई महिला गुजरी तो घर में कोई चहल-पहल नहीं थी।

उसने अंदर झांक कर देखा तो मां-बेटी रजाई ओढ़े बिस्तर पर सोई थीं। दरवाजा खुला पड़ा था। जब उसे शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोग जुटे तो उन्होंने दरवाजे से दोनों को आवाज लगाई, लेकिन उधर से किसी ने उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी भीमपुरा थाने की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी हत्या की जानकारी हुई। मां के चेहरे पर भी काफी वार किए गए थे। दोनों के बिस्तर पर बहा खून सूख चुका था। भीमपुरा एसएचओ की सूचना पर आसपास के थाने और सीओ रसड़ा के साथ फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

17 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

19 hours ago