Categories: UP

नवनियुक्त ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज का किया क्षेत्रीय जनता ने भव्य स्वागत, जाने आखिर क्या है वजह जो आम जनता चाहती है एसआई प्रकाश सिंह को

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल चौकी पर नवनियुक्त चौकी इंचार्ज प्रकश सिंह ने कल अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज प्रकाश सिंह से मिलने सुबह से ही क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक तथा सम्मानित महिलाओं का आने का क्रम जारी रहा। इस कड़ी में रात लगभग 8 बजे समाज सेवक शमीम खान के नेतृत्व में लगभग 30-40 क्षेत्र के संभ्रांत नागरिको ने नवनियुक्त चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह को फुल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिला कर क्षेत्र में इस नियुक्ति की बधाई दिया।

सम्मान करने वालो में सिर्फ ब्रह्मनाल क्षेत्र के ही नही बल्कि दालमंडी, राजा दरवाज़ा और चौक थाने से सम्बंधित आसपास के इलाको के संभ्रांत नागरिक थी। पूर्व महिला पार्षद और वरिष्ठ अधिवक्ता नजमी सुलतान ने प्रकाश सिंह को माला भेट कर मिठाई खिलाई और कहा कि जिस प्रकार आपके चर्चाओं को सुना है हम आशा करते है कि उस सिंघम स्टाइल में आप यहाँ भी अपराधियों के लिए काल बने रहेगे। समाजसेवक शमीम खान ने कहा कि आज तक मैंने रील लाइफ सिंघम देखा था, प्रकाश सिंह के लिए सुना था, अब हमारे थाना क्षेत्र में नियुक्ति हुई है और मेरी पहली इस रियल लाइफ सिंघम से मुलाक़ात है। बेशक जितने सख्त उतने ही इंसानियत के नर्म दिल इंसान है प्रकाश सिंह।

आखिर क्यों चाहती है प्रकाश सिंह को जनता

प्रकाश सिंह के अब तक के सर्विस को देखा जाए तो एक तेज़ तर्रार दरोगा के रूप में पहचान उनकी होती है। अपने अब तक की सर्विस में उन्होंने कई बड़े अपराधियों को पकड़ा है। क्राइम में एक्सपर्ट राय रखने वाले प्रकाश सिंह के नियुक्ति क्षेत्र में अपराधी उसने खौफ खाते है। जब कोतवाली में पदभार पर थे तो बाइक चोर गैंग का सफल खुलासा किया था। भले पुलिस फर्द में लम्बे चौड़े नाम थे। मगर पुरे खुलासे में सबसे बड़ा योगदान प्रकाश सिंह का था ये बात प्रेस कांफ्रेस में खुद तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ने कही थी।

बड़ी घटनाओं के सफल खुलासे के लिए मशहूर प्रकाश सिंह ने लंका थाने के चितईपुर चौकी इंचार्ज रहते हुवे कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा किया। हत्या से लेकर लूट और साइबर क्राइम में सफल खुलासा करने वाली लंका टीम का एक बड़ा नाम प्रकाश सिंह रहा है। इसके बाद भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संवेदनशील चौकी समझी जाने वाली दुर्गाकुंड का पदभार ग्रहण करने के बाद छोटे बड़े सभी प्रकार के अपराध इस क्षत्र में रुक गए थे। अधिकतर भेलूपुर पुलिस के खुलासे में प्रकाश सिंह खुलासा करने वाली टीम का हिस्सा रहे। इनके पुरे उस कार्यकाल में एक बड़ा अपराध गर्ल्स होस्टल मैनेजर की हत्या था। कोल्ड ब्लाइंड मर्डर का प्रकाश सिंह ने सफल खुलासा महज़ 96 घंटे के अन्दर करते हुवे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस खुलासे को करने में प्रकाश सिंह के साथ वर्त्तमान अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक राणावत का भी साथ रहा। जो छुट्टी पर जाने के बावजूद इस घटना के खुलासे के लिए छुट्टी बीच में छोड़ से वापस आये थे। इस बात का ज़िक्र खुलासे की पीसी के दरमियान खुद तत्कालीन एसएसपी वाराणसी ने किया था। दुर्गाकुंड इलाके में इनके कार्यकाल के दरमियान सभी एचएस या तो जेल में थे या फिर इलाके के बाहर थे।

अपराध पर सख्ती रखने वाले प्रकाश सिंह के पास इन्सानियत का नर्म मुलायम दिल भी है। इसी इंसानियत के जज्बे के मद्देनज़र पुरे आपदा काल में अनगिनत लोगो की दवा, इलाज, खाना, अक्सीज़न व्यवस्था आदि से मदद किया। घुप सियाह अँधेरे में सर्द रातो के दरमियान सड़क पर सो रहे लोगो को ख़ामोशी से बिना फोटो की चकाचौन्द में आये कम्बल वितरण करना भी चर्चा का विषय बना था। ये सभी खूबियाँ आम जनता के दिल में उनके लिए मुहब्बत पैदा करती गई। जिसके साथ ये जनता के चहिते दरोगा की श्रेणी में आ गये।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

23 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

23 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

23 hours ago