National

मृत अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गाँधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, फिर मिली जाने की इजाज़त, महिला पुलिसकर्मियों ने लिया प्रियंका के साथ सेल्फी

आफ़ताब फारुकी / शाहीन बनारसी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को आगरा जाने की अनुमति दे दिया है। जिसके बाद से वह कांग्रेस जनो के एक दल के साथ आगरा के लिए रवाना हो हो गयी है। प्रियंका गाँधी आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलेंगी। इससे पहले पुलिस ने उन्हें आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट से हिरासत में ले लिया था और आगरा जाने से रोक दिया था। जिसके बाद कांग्रेस जनों ने जमकर हंगामा काटा था।

आगरा के जगदीशपुरा थाना परिसर के अन्दर से हुई 25 लाख के चोरी प्रकरण में हिरासत में लिए गए अरुण वाल्मीकि नामक सफाईकर्मी युवक की हिरासत में मौत का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इसमें विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया लेना शुरू कर दी है। सुबह ही अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के माध्यम से इस मौत पर सरकार को घेरते हुए उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाया था।

वही दूसरी तरफ मृतक अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाक़ात करने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया। इस दरमियान प्रियंका गाँधी आगरा जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। वही पुलिस उनको आगरा नहीं जाने देना चाह रही थी। प्रियंका गाँधी के साथ चल रहे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच इस दरमियान जमकर नोंक झोंक हुई। प्रियंका गाँधी एक तरफ जहाँ आगरा मृतक के परिजनों से मिलने जाने पर अड़ी थी तो वही पुलिस उनको आगरा नहीं जाने देना चाह रही थी। जिसके बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लखनऊ लाया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रियंका ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दिया है।

इस जानकारी को देते हुए प्रियंका गाँधी ने ट्वीट करके कहा है कि अरुण वाल्मीकि कि मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई है। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मै परिवार से मिलने जाना चाहती हु। उत्तर प्रदेश सरकार को किस बात का डर है? क्यों मुझे रोका जा रहा है? आज भगवान वाल्मीकि जयंती है। पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी-बड़ी बाते किया है लेकिन उनके संदेशो पर हमला कर रहे है। प्रियंका गाँधी ने शासन से सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए इन्साफ माँगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है? क्यों हर बार इन्साफ की आवाज़ को दबाने की कोशिश होती है? मै पीछे नहीं हटूंगी।

गौरतलब हो कि आज दोपहर में प्रियंका गाँधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीट कर मार देना कहाँ का इन्साफ है? आगरा पुलिस कस्टडी में मृतक अरुण वाल्मीकि के प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी पुलिस वालो पर कार्यवाही हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। समाचार लिखे जाने तक प्रियंका को पुलिस लाइन लाया गया है। मौके पर कांग्रेस जनो का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस के तरफ से प्रियंका गाँधी को हिरासत में लिए जाने का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

प्रियंका के साथ सेल्फी हेतु उतावली हुई महिला पुलिसकर्मी

प्रियंका गाँधी को आगरा जाने से रोकने के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों में प्रियंका का क्रेज देखने को मिला। कई महिला पुलिसकर्मी प्रियंका के साथ इस दौरान फोटो खिचवाती दिखाई पड़ी। इनमें से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

14 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

16 hours ago