Kanpur

दुल्हे राजा का होने वाला था फेरा, तभी पुलिस के साथ पहुची पहली पत्नी और निकल गई दूल्हा राजा की बरात

तारिक खान / मोहम्मद कुमेल

जालौन। जनपद जालौन के एट क्षेत्र में एक मंडप पर पुरोहित के मंत्रोचारण हो रहे थे। दूल्हा सजा धजा मौजूद था। फेरों के लिए सिर्फ दुल्हन आ रही थी। लोगो को इंतज़ार उस शुभ लम्हे का था जब दोनों फेरे लेंगे। रिश्तेदार नातेदार सभी उपस्थित थे। दुल्हन आ ही रही थी कि अचानक एक महिला के साथ आई पुलिस और दुल्हे राजा की दूसरी बारात निकाल डाली। महिला ने आते ही दुल्हे के तरफ इशारा किया तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। मौके पर हंगामा होने लगा। किसी के कुछ नही समझ आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है।

तब पुलिस के साथ आई महिला ने इसका खुलासा किया कि दूल्हा राजा उस महिला के साथ पहले ही प्रेम विवाह कर चुके थे। अब घरवालों की मर्जी से एट में दूसरा विवाह रचा रहा है। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कानपुर के बर्रा थाना निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले ही मूसानगर निवासी अध्यापक दूल्हे ने उससे प्रेम विवाह किया था। उसे पता लगा कि उसका अध्यापक पति सोमवार को एट में दूसरा विवाह कर रहा है तो उसने बर्रा पुलिस को सूचना दी।

इस दरमियान दूल्हा रहा के पिता और जीजा ने थोडा खुद को नेता बनने की कोशिश करना शुरू कर दिया। महिला को ही बोलने लगे। पुलिस ने पहले तो ठन्डे दिमाग से समझया मगर दोनों के दिमाग सातवे आसमान पर थे। फिर पुलिस ने थोडा सख्ती दिखाई और दुल्हे राजा के जीजा और पिता को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों को लेकर एट थाने आ गई।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

10 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

10 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

10 hours ago