Accident

दर्दनाक हादसा: श्रद्धालु से भरी ट्राली खाई में गिरी, 2 की मौके पर हुई मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए घायल

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर जा रही ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि करीब 2 दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने से हैदराबाद थाना प्रभारी की पुलिस जीप तेज आवाज में सायरन बजाते हुये आ रही थी आरोप है कि साइड न देने के चलते ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गया और ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से खाईं में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर से थाना मैलानी क्षेत्र के जंगल में लगने वाले मेले मडहा महादेव स्थल पर पूजा के लिए ट्राली में सवार होकर लोग पूजा करने गए थे। वापस आते देर शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव को खोखाय के निकट नहर पटरी पर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गई।

ट्राली में सवार एक बच्ची व एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलो को पुलिस ने इलाज के लिए निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया जहां गंभीर अवस्था के चलते डॉक्टरों ने सभी को लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

12 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

13 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

14 hours ago