UP

माँ के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर, शव देख काँप उठे लोग

ए0 जावेद

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेमटूका गांव में बीती रात माँ के साथ सो रहे मासूम को जंगली जानवर उठा ले गया। जंगली जानवर मासूम को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही नोंच-नोंच कर खा गया। रविवार अहल-ए-सुबह ग्रामीणों ने मासूम के क्षतविक्षत शव को देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे जिन लोगों ने भी शव को देखा वो सिहर उठे। मासूम के माता-पिता बेसुध हो गए। गांव में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरेमटूका गांव निवासी हीरालाल वनवासी का पुत्र आजाद(4) अपनी मां के साथ घर के बरामदे में खाट पर सो रहा था। अहल-ए-सुबह करीब तीन बजे जब मां की नींद खुली तो आजाद बिस्तर पर नहीं था। उसने सोचा कि बच्चा पिता की चारपाई पर होगा, लेकिन वहां भी वह नहीं मिला तो चिंतित मां बच्चे को खोजने लगी। काफी देर तक पता नहीं चला।

बस्ती के अन्य घरों में भी पता किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह पांच बजे ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते पर एक बच्चे का क्षतविक्षत शव दिखा। सीने से नीचे का हिस्सा गायब था। चेहरे और कंधे पर नाखून का निशान था। उन्होंने शोर मचाया तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर कई लोगों की हालत खराब हो गई।

मौके पर पहुंचे आजाद के माता-पिता ने नजारा देखा तो वे बेसुध हो गए। चारपाई के पास कुछ खून की बूंदे और किसी जानवर के पंजे का निशान मिला। ग्राम प्रधान अनिल तिवारी ने बताया कि बच्चे के आधे हिस्से को जानवर खा गया है। सीने से ऊपर का हिस्सा बचा हुआ है। कौन सा जानवर था यह पता नहीं चल सका। बिगवा या शियार की आशंका जताई जा रही है। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची है।

Banarasi

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

11 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

13 hours ago