Accident

दो दिन की छुट्टी के बाद मैनपुरी लौट रही एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक को आई थी  झपकी

तौसीफ अहमद

डेस्क: मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार आज मंगलवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एडीजे पूनम त्यागी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद  एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई, जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। हादसा होने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए। तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैंफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया।

क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैंफई पीजीआई में हो रहा है, जबकि उनके चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है।

Banarasi

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

4 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

4 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

6 hours ago