समीर मिश्रा
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, पाली थाना क्षेत्र के सरसई बैरियर के पास खराब हुई एक बोलेरो को खींचने जा रहे टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं परिजनों को भी खबर की। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल एक घायल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
दर्दनाक हादसे में बाइक चालक बागेश और टेंपो पर सवार सोनू उर्फ आकाश (20) पुत्र गिरीन्द्र निवासी वृंदावन सवायजपुर की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार सदुल्लापुर के रोहित व बदलापुर के चालक मनोज घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार श्याम सिंह और उनकी पत्नी सीमा व बच्चा आयुष भी घायल हो गया।
अनुराग पाण्डेय डेस्क: थाईलैंड की 48 वर्षीय नेता प्रापापोर्न चोइवाडकोह अपने गोद लिए हुए बेटे…
शफी उस्मानी डेस्क: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…
तारिक़ खान डेस्क: रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में तेलंगाना पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट के…
आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को 'शहजादा'…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…
आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…