UP

शादी समारोह में खाना खाने के बाद बिगड़ी 50 से ज़्यादा लोगो की तबियत, कई अस्पताल में भर्ती

प्रमोद कुमार

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में रविवार को शादी समारोह में शामिल होने आए लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। इस समारोह में भोजन व मिठाई खाने के बाद लोगों ने तुरंत उल्टी करनी शुरू कर दी।

बीमार पड़ने वालों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। कुछ लोग गंभीर रुप से बीमार हैं। सभी को पिपराइच व भटहट सीएमसी व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के गोदावरी मैरिज हाल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। गोपालपुर निवासी रामअचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी की शादी महराजगंज के बनकटिया परतावल के अशोक श्रीवास्तव के बेटे अमित श्रीवास्तव से होनी थी। शादी की पूरी जिम्मेदारी लड़के पक्ष को दे दी थी। बारात से पहले लड़की पक्ष मैरिज हॉल पहुंचा था। मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री खाने बाद लोगों ने उल्टी शुरु कर दी।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग की 12 एंबुलेंसो ने मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। इन मरीजों को सीएचसी पिपराइच, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।

Banarasi

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

15 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

17 hours ago