Politics

सपा ने जारी किया 6 जिलाध्यक्ष और 1 महानगर अध्यक्ष की सूचि, वाराणसी के वरिष्ठ सपाई दिलीप डे को मिली वाराणसी महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी, प्रदीप जायसवाल बने व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष

शाहीन बनारसी

डेस्क: समाजवादी पार्टी ने आज दोपहर अपनी भंग पड़ी जिला इकाइयों में नियुक्ति का सिलसिला जारी रखा। इस क्रम में 6 जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष को ज़िम्मेदारी सौपी गई है। वाराणसी महानगर अध्यक्ष के तौर पर पुराने सपा नेता दिलीप डे को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

जारी लिस्ट के अनुसार फतेहपुर शाहजहांपुर फैजाबाद झाँसी हमीरपुर अमेठी में जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति किया गया है। वही वाराणसी में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे को बनाया गया है। फतेहपुर जिले की ज़िम्मेदारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह को सौपी गई है। वही शाहजहांपुर जिले की ज़िम्मेदारी तनवीर खान को मिली है। इसी क्रम में फैजाबाद पारस नाथ यादव, झाँसी ब्रजेन्द्र सिंह भोजला को ज़िलाध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर में मोहम्मद इदरिस तथा अमेठी में राम उदित को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त दो प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति किया गया है। जिसमे प्रदीप जायसवाल को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष देवरिया के धमेंद्र सोलंकी को बनाया गया है।

pnn24.in

Recent Posts

मणिपुर हिंसा: सीबीआई ने तो दाखिल कर दिया चार्जशीट, केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग की जाँच कहा तक पहुची?

प्रमोद कुमार डेस्क: मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष की व्यापक जांच के लिए केंद्रीय…

6 hours ago

कोविडशील्ड वैक्सीन पर बोले अखिलेश यादव ‘बीजेपी ने वैक्सीन जैसी कंपनी से भी चंदा वसूल लिया’

जगदीश शुक्ला डेस्क: कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…

7 hours ago

प्रज्वल रेवन्ना पर बोले राहुल गांधी ‘कर्णाटक में महिलाओं के साथ हुवे वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी की चुप्पी शर्मनाक’

मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो…

7 hours ago