फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए जनपद खीरी की 12 नगरीय निकायों (चार नगरपालिका, आठ नगर पंचायत) में कुल चार लाख 44 हजार 799 मतदाता शामिल होंगे, जिसमें 211532 महिला मतदाता एवं 233267 पुरुष मतदाता है। सभी नगरीय निकायों के कुल 215 वार्डो के लिए 116 मतदान केंद्र एवं 480 मतदान स्थल है। उक्त आशय की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय)/ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।
निकायवार पोलिंग पार्टी रवानगी/ वापसी स्थल/ स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल का विवरण
गोला/मैलानी: मंडी समिति गोला।
पलियाकला/भीरा: मंडी समिति पलियाकला।
मोहम्मदी/बरबर: नवीन मंडी समिति मोहम्मदी।
लखीमपुर/खीरी/ओयल: नवीन गल्ला मंडी राजापुर, लखीमपुर।
सिंगाही: ब्लॉक सभागार निघासन।
धौराहरा: तहसील धौरहरा।
निघासन: जिला पंचायत इंटर कॉलेज,निघासन।
निकायवार अध्यक्ष/ सदस्य पद के नामांकन स्थलों का विवरण:
तहसील सदर:
नगर पालिका परिषद लखीमपुर: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय उप संचालक (चकबन्दी ) कक्ष सं.-28 कलेक्ट्रेट में होगा। सदस्य पद हेतु (वार्ड सं. 1 से 5) के लिए कार्यालय/न्यायालय सहायक महानिरीक्षक निबन्धन/सहायक आयुक्त स्टाम्प कक्ष सं०-33 कलेक्ट्रेट खीरी में, ( वार्ड सं. 6 से 10 ) के लिए न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी कक्ष सं0 29 कलेक्ट्रेट में, (वार्ड सं. 11 से 15 ) के लिए न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी सदर, कक्ष सं.-22 कलेक्ट्रेट में, (वार्ड सं. 16 से 20) के लिए न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा), कलेक्ट्रेट में, ( वार्ड सं0 21 से 25) के लिए न्यायालय अतिरिक्त / मजिस्ट्रेट, कक्ष सं.-24 कलेक्ट्रेट में, ( वार्ड सं. 26 से 30) के लिए न्यायालय एसडीएम/मजिस्ट्रेट सदर, कक्ष सं.-23 कलेक्ट्रेट में नामांकन होगा।
नगर पंचायत खीरी: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार लखीमपुर, तहसील लखीमपुर में होगा। सदस्य पद के लिए (वार्ड सं0 1 से 8) के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार अतिरिक्त खीरी- पैला तहसील लखीमपुर, ( वार्ड सं0 9 से 16 ) के लिए न्यायालय नायबतहसीलदार खीरी तहसील लखीमपुर में नामांकन होगा।
नगर पंचायत ओयल ढखवा: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, तहसील लखीमपुर में होगा। सदस्य पद के लिए ( वार्ड सं0 1 से 11 ) के लिए नामांकन न्यायालय नायब तहसीलदार भूड श्रीनगर, तहसील लखीमपुर में होगा।
तहसील गोला:
नगर पालिका परिषद गोला: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय परगनाधिकारी/ परगना मजिस्ट्रेट गोला में होगा। वही सदस्य पद के लिए ( वार्ड सं. 1 से 5) का तहसीलदार न्यायिक कक्ष सं. 5, ( वार्ड सं. 6 से 10 ) का वी०आर०सी० कक्ष सं. 6 में, ( वार्ड सं. 11 से 15 ) का सभागार कक्ष (भूतल), ( वार्ड सं. 16 से 20) का लेखपाल प्रशिक्षण कक्ष ( प्रथम तल ) में, ( वार्ड सं. 21 से 25 ) का राजस्व निरीक्षक कक्ष ( प्रथम तल ) में नामांकन होगा।
नपं मैलानी: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार गोला कक्ष में होगा। सदस्य पद के लिए ( वार्ड सं. 1 से 12 ) के लिए राजस्व निरीक्षक दाउदपुर ( प्रथम तल ) पर होगा।
तहसील पलिया:
नगर पालिका परिषद पलिया: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट कक्ष सं० 11 में होगा। सदस्य पद के लिए (वार्ड सं. 1 से 5) के लिए तहसील सभागार कक्ष सं0 7 खिडकी-01 में, (वार्ड सं. 6 से 10 ) तहसील सभागार कक्ष सं0 7 खिडकी-02 में, ( वार्ड सं0 11 से 15) ई-डिस्ट्रिक्ट कक्ष संख्या – 13 में, (वार्ड सं. 16 से 20 ) न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष सं० 14, (वार्ड सं0 21 से 25 ) न्यायालय तहसीलदार कक्ष संख्या -16 में नामांकन होगा।
नपं भीरा: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार कक्ष सं० 2 में होगा। सदस्य पद के लिए (वार्ड सं0 01 से 05) का लेखपाल / राजस्व निरीक्षक कक्ष सं० 05 खिड़की-1 में, ( वार्ड सं0 06 से 10 ) लेखपाल / राजस्व निरीक्षक कक्ष सं० 05 खिड़की-2 में, (वार्ड सं0 11 से 15 ) का लेखपाल / राजस्व निरीक्षक कक्ष सं० 05 खिड़की-3 में नामांकन होगा।
तहसील धौरहरा:
नपं धौरहरा: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय कक्ष एसडीएम धौरहरा में होगा। वही सदस्य ( वार्ड सं. 1 से 6) के लिए नामांकन न्यायालय कक्ष एसडीएम (न्यायिक) धौरहरा में, सदस्य ( वार्ड सं. 7 से 12 ) न्यायालय कक्ष तहसीलदार धौरहरा, सदस्य ( वार्ड सं. 13 से 17 ) न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार धौरहरा में होगा।
निघासन तहसील:
नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तहसीलदार न्यायालय कक्ष संख्या – 9, सदस्य पद हेतु (वाड स० 01 से 07 ) के लिए निघासन / न्यायालय नायब तहसीलदार खैरीगढ़ कक्ष संख्या – 6 में, सदस्य ( वार्ड सं0 8 से 15 ) वीआरसी कक्ष संख्या-7 में नामांकन होगा।
नपं निघासन: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
एसडीएम निघासन कक्ष संख्या – 03 में, सदस्य पद ( वार्ड सं0 1 से 7 ) न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष सं0-4 में, सदस्य ( वार्ड सं0 8 से 13) के लिए राजस्व लिपिक कार्यालय कक्ष संख्या-5 में नामांकन होगा।
तहसील मोहम्मदी:
नगर पालिका परिषद मोहम्मदी: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तहसील मोहम्मदी न्यायालय एसडीएम मोहम्मदी, कक्ष सं. – 11 में होगा। वही सदस्य पद के लिए (वाड स. 01 से 05 ) का तहसील परिसर सभागार कक्ष सं०-19 खिड़की नं०-1 में, ( वार्ड सं. 06 से 10) का तहसील परिसर सभागार कक्ष सं0-19 खिड़की नं0-2 में, (वार्ड सं. 11 से 15 ) का तहसील परिसर सभागार कक्ष सं. – 19 खिड़की नं0-3 में, (वार्ड सं0 16 से 20 ) का तहसील परिसर सभागार कक्ष सं0 – 19 खिड़की नं0-4 में, (वार्ड सं0 21 से 25 ) का तहसील परिसर सभागार कक्ष सं०-19 खिड़की नं0-5 में नामांकन होगा।
नपं बरबर: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय तहसीलदार मोहम्मदी कक्ष सं.-2 में होगा। सदस्य पद के लिए ( वार्ड सं. 1 से 11 ) का नामांकन तहसील परिसर सभा कक्ष सं०-19 खिड़की नं0-6 में होगा।
निकायवार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस एक नजर में….
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को सकुशल, निर्विघ्नं एवं निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिले के 12 नगरीय निकायों में कुल 116 मतदान केंद्र एवं 480 मतदान स्थलों के सापेक्ष 39 मतदान केंद्र एवं 169 मतदेय स्थल संवेदनशील है। 29 मतदान केंद्र, 121 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील एवं 11 मतदान केंद्र 52 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस चिन्हित किए गए।
तारिक़ आज़मी डेस्क: तिहाड़ की सुरक्षा पर एक बार फिर से बड़ा सवाल उठा है।…
शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…
अनिल कुमार पटना: बिहार के मोतिहारी में बीती 30 अप्रैल को दायल के तिरहा गांव…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: राहुल गांधी के अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ने पर कांग्रेस नेता…
ईदुल अमीन डेस्क: कर्नाटक में महिलाओं के कथित अश्लील वीडियो और उत्पीड़न के मामले में…
आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…