Categories: Crime

बाइक सवार के धक्के से माँ-बेटी घायल

बलिया। अखिलेश सैनी। थाना क्षेत्र रसड़ा के अंतर्गत बलिया रसड़ा मार्ग पर माधोपुर के पास बाइक सवार ने माँ बेटी को मारा धक्का हालात गंभीर। प्राथमिक उपचार के बाद रसड़ा चिकित्सालय से बलिया रेफर।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज़ रफ़्तार से बलिया रसड़ा मार्ग पर माधोपुर के पास से गुजर रहा था तभी शौच को निकली माँ व बेटी निवासी माधोपुर को धक्का मार दिया।

आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लाया गया। जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो वाहन चालक नशे में धुत्त था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts