Categories: Crime

पारिवारिक कलाह से ऊब विवाहिता ने की आत्महत्या

कानपुर। दिग्विजय सिंह। बिधनू थानाक्षेत्र में ग्रहकलह के चलते महिला ने फांसी लगा खुदखुशी कर ली। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शंभुआ चौकी क्षेत्र के धीरपुर गॉव निवासी बलबीर सिंह किसान है घर पर उसकी पत्नी नीलू (30) व् तीन बच्चे है।

जैसे ही आज सुबह खेतों से पानी लगाकर लौटा तो देखा की नीलू का शव साड़ी के सहारे कुंडे से लटक रहा है ये देख उसकी चीख निकल पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मृतका के घर के बाहर जुटने लगी। सूत्रों के अनुसार कल शाम पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते घटना घटित हुई।

सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने घटनास्थल की जाँच करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts