लखनऊ। शीतल सिंह “माया” । यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ब्रांडिंग के लिए राज्य सूचना विभाग करोड़ों रूपए खर्च रहा है. अखबारों के इश्तिहार से लेकर न्यूज़ चैनलों के एड तक और एफएम के जिंगल से लेकर सड़कों की होर्डिंग तक हर जगह अखिलेश ही अखिलेश हैं। लेकिन लोकप्रियता की इस दौड़ में यूपी की एक डीएम ने यूपी के सीएम को सोशल मीडिया पर पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया के किंग प्लेटफार्म यानी फेसबुक के ताज़ा आंकड़े देखें तो बुलंदशहर की डीएम बी चन्द्रकला ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को कई मौकों पर पीछे छोड़ दिया है।
आईएएस अफसर चन्द्रकला खूबसूरत ही नही कामकाज में भी अव्वल है और उनकी छवि बेहद ईमानदार जिला अधिकारी वाली हैं। शायद इसलिए उनके लाखों फालोवर हैं।
फेसबुक के आंकड़ें ज़ाहिर करते हैं कि चन्द्रकला की पोस्ट पर उन्हें 96 हज़ार तक लाइक मिले हैं जबकि अखिलेश को औसतन 30 से 40 हज़ार तक लाइक मिलते हैं। अखिलेश जब किसी बड़े फिल्मस्टार या जलसे की तस्वीरें शेयर करते हैं तो उनके लाइक ज़ाहिर तौर पर आसमान छूते हैं। लेकिन चन्द्रकला का मामला तो सिर्फ बुलंदशहर का है। अमूमन चन्द्रकला अपने दिन भर की दिनचर्या में से कुछ तस्वीरें और सन्देश फेसबुक पर नियमत तौर पर पोस्ट करती हैं और उन्हें हज़ारों की तादाद में लाइक्स और कॉमेंट्स मिलते हैं। दरअसल वो देश की पहली जिलाधिकारी हैं जिन्होंने अपने कामकाज को खुली किताब की तरह सब के लिए खोल दिया है। सरकारी फाइलों के साथ साथ उनकी फेसबुक भी समानांतर तौर पर चलती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…