Categories: Crime

मैं हिंदुत्व को नहीं मानता- दिग्विजय सिंह

वाराणसी। नीलोफर बानो। अपने बयान को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस बार हिंदू धर्म को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। दिग्विजय ने अपने बयान में कहा है कि हिंदुत्व कोई शब्द ही नहीं है और न ही मैं हिंदुत्व को मानता हूं।

आपको बता दें की दिग्विजय सिंह ने ये बयान राम मंदिर को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवाल के दौरान कही।

दरअसल दिग्विजय सिंह वाराणसी के विद्यामठ में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने गए थे। साथ ही दिग्विजय ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर रोक को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मंदिर में कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। जिस किसी की भी आस्था धर्म में हो वह मंदिर जा सकता है। बहरहाल कंग्रेस नेता के इस बयान ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts