Categories: Crime

पुलिसिया कहर से बाल बाल बचे जज साहेब

कानपुर। दिग्विजय सिंह। जिले के कोर्टप्रॉगण में बयान दर्ज कराने आए दरोगा की जज से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों आपस में भिड़ गए। जज ने इसे कोर्ट की अवहेलना मानते हुए दरोगा को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया। इस बीच मौके का फायदा उठाकर दरोगा कोर्ट परिसर से भाग निकला।

कानपुर थाना गोविंद नगर में तैनात एस०आई० आमरेंदर सिंह शनिवार को किसी मामले में बयान देने के लिए ए०सी०एम०एम० तृतीय महेश कुमार की अदालत में आया था। लंच के बाद जब जज महेश कुमार कोर्ट में बैठे तो उन्होंने एस०आई० से बयान दर्ज कराने के लिए कहा।एस०आई०के बयान के दौरान जज से किसी बात को लेकर झड़प हो गई वो झड़प ऐसी की दरोगा गुस्से से तमतमाते हुए अपना आपा खो बैठा और एस०आई० कटघरे से जज की तरफ भागा तो वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया। जज महेश कुमार ने इसे कोर्ट की अवहेलना मानते हुए एस०आई० को हिरासत में लेने के साथ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश देकर अपने चैंबर में चले गए।एस०आई० को जब पुलिसकर्मी अदालत से बाहर लेकर निकले, तभी उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। मामले पर गोविंदनगर एस०ओ०से बात की गई तो उनका कहना था कि हां ऐसी घटना की जानकारी मिली है, जिसे ऊपर के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts