Categories: Crime

गुंडागर्दी नहीं एलाऊ की जायेगी – डीजीपी

आजमगढ़। डॉ अशोक चौहान। डीजीपी जावीद अहमद व प्रमुख सचिव ग्रिह देवाशीष पांडा ने आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया व आजमगढ़ जिलों की क़ानून व्यवस्था की समीक्षा की। साम्प्रदायिक सौहार्द, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ क्राइम पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं 1090 की सुविधा में और सुधार की बात कही।

लोगों तक पुलिस की सुविधा को और तेज़ी से पहुँचाने के लिये 100 नंबर के मद्देनज़र जीपीएस व मोबाईल टर्मिनल युक्त सचल वाहनों की संख्या 4200 तक करने की बात कही। यह छह माह में दिखने लगेगा। वहीं कहा कि हाल ही में 38 हज़ार सिपाहियों व तीन हज़ार एसआई की भरती कर ट्रेनिंग दी जा रही और क़रीब इतनी ही भरती के लिये आवेदन की प्रक्रिया जारी है। डीजीपी ने कहा ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर गुंडा गर्दी चाहे वह कोई हो एलाऊ नहीं करने दी जायेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts