Categories: Crime

कानपुर नगर निगम को महामारी फैलने का इंतज़ार है।

कानपूर। शिव मंगल शुक्ला।
जिस तरह से शहर में स्वाइन फ्लू फैल रहा है, और महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है इसको लेकर स्वस्थ्य विभाग तो सतर्क हो गया है परंतु नगर निगम के कर्मचारी शायद इन बिमारियों को महामारी बनने का इंतज़ार कर रहा है।
पेश है एक ऐसी ही रिपोर्ट – वार्ड 109 कलेक्टर गंज के चेक नंबर 74,75 की।
यहाँ की नालियां शिल्ट से पूरी तरह लबालब भरी हुयी है,यहाँ कई माह से नालियों और नालों से शिल्ट नहीं साफ़ की गयी है।

यदाकदा अगर नालियों की सफाई कर्मी भूल कर शिल्ट निकाल भी देते है तो वो हफ़्तों युही लोगों के घरों के बहार पड़ी रहती है। सफाई कर्मी उसे उठाने की जहमत तक नहीं उठाते है। क्षेत्रवासियों से बात करने पर पता चला के यहां के सफाई नायक तो ईद का चाँद हो गए है। आखरी बार उन्हें क्षेत्र में कब देखा गया शायद किसी को भी याद नहीं। एक क्षेत्रवासी ने नाम ना छापने की शर्त पर यहाँ तक बताया के अगर क्षेत्रवासी अपने सभासद के पास शिकायत लेकर जाते है तो वो भी सिर्फ आश्वासन देकर लौटा देते है। लेकिन इसका नतीजा कुछ नहीं निकलता है। अगर किसी सफाई कर्मचारी से कहो तो वो उल्टा रौब झाड़ते हुए लड़ाई झगडे पर उतर आते है। कई बार नगर निगम वा क्षेत्रिय सभासद को क्षेत्रिय लोगों ने लिखित रूप से भी शिकायत की पर कोई नतीजा नहीं निकला। जिस तरह से शहर में स्वाइन फ्लू फैल रहा है, उसे देखते हुये शायद नगर निगम और सभासद जी चाह रहे है कि यह बीमारी इस क्षेत्र में भी महामारी का रूप ले ?
आखिर कब तक क्षेत्रिय सभासद और नगर निगम अपनी ज़िम्मेदारियों से मुह मोड़ते रहेंगे?
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts