फिलहाल समचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी हिरासत में नहीं लिया था।
यह घटना तरवां थानाक्षेत्र के ऐराकला गांव में रविवार को सुबह घटी। घायलों में एक पक्ष के सुमित्रता उम्र 62 वर्ष पत्नी रामनरेश यादव यादव है। जबकि दूसरे पक्ष के घायल में संजय यादव पुत्र लालता शामिल है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। सुमित्रा के घर के पास विवादित जमीन व पेड़ को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। इसी विवादित पेड़ को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। हुआ यह कि विवादित पेड़ को एक पक्ष के कहने पर धर्मेन्द्र के द्वारा कटवाया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो के लोग आमने-सामने हो गये। दोनों ओर से जमकर लाठी-डण्डे व ईंट पत्थर चले। इसी बीच दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गयी। दोनों तरफ से हो हरी अंधाधुंध फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक लोग गोली लगने से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा पत्नी रामनरेश को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि दूसरे घायल का उपचार अन्यत्र चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…