Categories: Crime

वाराणसी। दीवार गिरने से युवक घायल, हमारी पत्रकार ने दिया साहस का परिचय

घटनास्थल पर पड़ा घायल का खून
वाराणसी। मंसूर आलम। शहर के घनी आबादी वाले दशाश्वमेघ के देलूगली में मकान के छत की दीवार गिरने से रेहान (30 वर्ष) पुत्र प्यारे निवासी पत्थरगलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु एक शहर के मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहा उसकी स्थिति नाज़ुक बताई जाती है। घटना के सम्बन्ध में ज्ञात हुवा कि देलूगली के आरिफ के घर की छत की दीवार जो कमज़ोर थी अचानक गिर गई।  दीवार गिरने से गली से गुज़र रहा रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय नागरिको के मदद से निजी चिकित्सालय भेजा गया है।
हमारी पत्रकार ने निभाया समाज के लिए अपना कर्त्तव्य।

घटना के समय हमारी पत्रकार नीलोफर बानो जिनका आवास घटना स्थल के पास ही है, अपने आवास पर थी। घटना की सुचना क्षेत्र में जंगल की आग के तरह फैली तो हमारी पत्रकार नीलोफर बानो समाचार संकलन हेतु घटना स्थल पर पहुची। घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लगी थी और घायल लहूलुहान स्थिति में घटना स्थल पर ही पड़ा था। हमारी पत्रकार नीलोफर बानो ने समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य और मानवता को तरजीह देते हुवे समाचार संकलन से पूर्व पहले घायल को खुद उठा कर अस्पताल भेजने का प्रबंध किया। एक महिला को सहायता करते देख आस पास खड़े कुछ और पुरुष भी आगे आये और घायल को अस्पताल भेजने में सहायता की। घायल की सहायता में नीलोफर बानो के खुद के कपडे भी घायल के खून से सन गए।
हमारी पत्रकार नीलोफर बानो के इस साहसपुर्ण कार्य की क्षेत्र में चर्चा है। हमको अपनी पत्रकार पर गर्व है कि उन्होंने अपने कार्य पर मानवता व समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य को तरजीह दी। PNN24 न्यूज़ टीम की ओर से नीलोफर बानो को बधाई सन्देश भेजे गए। हम उनके कार्यो की प्रशंसा करते है।

pnn24.in

View Comments

  • हमारी साथी पत्रकार नीलोफर जी द्वारा किया गया कार्य निश्चित ही सराहनीय व अनुकरणीय है। साथ ही उन लोगों के मुंह पर तमाचा भी है जो गाहे बगाहे पत्रकारों को कोसते रहते हैं और खुद तमाशा देखने में आनंद लेते हैं।

    Hats off Nilofar जी
    keep it up
    --Hima Agrawal
    News Reporter
    Jaipur

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts