Categories: Crime

फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार।

लखनऊ। शीतल सिंह “माया”। तेलंगाना पुलिस ने एटीएस के साथ मिलकर किया सऊदी से आये युवक को गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस द्वारा  फेक पासपोर्ट मामले में वांछित चल रहे अजीज नाम के युवक को तेलंगाना पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से मंगलवार शाम अमौसी एयर पोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

वह सऊदी अरब से लखनऊ आ  रहा था।

एएसपी एटीएस  शाहनी ने बताया की तेलंगाना पुलिस का वांछित अज़ीज़ पासपोर्ट जम्प के एक मामले में वांछित था।  फ़र्ज़ी पासपोर्ट के जरिये वह सऊदी अरब भाग गया था वहां भी किसी अपराध के मामले में सजा काट रहा था।

सऊदी में सज़ा ख़त्म होने के बाद वह मंगलवार देर शाम एयरपोर्ट पर उतरा। उसकी गिरफ्तारी के वारंट के साथ तेलंगाना पुलिस ने एटीएस से संपर्क किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तेलंगाना पुलिस उसे अरेस्ट कर आज ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश करेगी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts