Categories: Crime

व्यापारिक और राजनैतिक द्वेष में लगे मुक़दमे- अमीर चंद पटेल

वाराणसी। नीलोफर बानो। सपा के एम एल सी प्रत्याशी अमीर चंद पटेल ने आज लंका के बाबा काम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरे ऊपर व्यापारिक व राजनैतिक विद्वेष से मुकदमे लादे गये। विभिन्न विरोधियों ने परेशान करने की नियत से इसबार भी अनर्गल प्रलाप शुरु कर दिया हैं। आधे मुकदमे समाप्त हो गये हैं शेष मुकदमे भी समाप्त होंगे।

भारतीय न्याय व्यवस्था पर विश्वास हैं उन्होने ने कहा की नेताजी ने जिस विश्वास से टिकट दिया हैं उस पर खरा अवश्य उतरूंगा, धनबल बाहु-बल के आगे जनबल की जीते होगी। मैं चुनाव अवश्य जितूगा। वाराणसी, भदोही, चन्दौली के वोटर इस बार मूड बना चुके हैं। इस बार यह सीट सपा के खाते में जायेगी। बृजेश से मुकाबला हैं पूछे जाने पर कहा कि लड़ाई में कोई छोटा बड़ा नहीँ होता मैं अवश्य जीत हासिल करूँगा आज से ही चुनाव प्रचार पर निकल रहा हूँ पार्टी संघर्ष का बिगुल फूँक दिया हैं। इस अवसर पर जिला सचिव गोपाल पाण्डेय, रामबलि पटेल समेत पार्टी के कई लोग शामिल थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts