Categories: Crime

आजमगढ़- सरायमीर में ताला तोड़कर हज़ारों की चोरी।

आज़मगढ़। रोशन लाल। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी रामअचल पुत्र बैजनाथ सोनकर के घर 2/3 फ़रवरी की रात चोरों द्वारा छत के रास्ते घर में उतर कर कमरे का ताला तोड़कर एक बक्से में रखा लगभग रूपये 16000 नकद 3 जोड़ी चांदी का पायल एक सोने का मंगल सूत्र एक सोने का मांग टिका एक जोड़ी सोने का झुमका चुरा ले गये।

प्रातः कल जब रामअचल का पुत्र जगा तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर शोर मचाने लगा आवाज़ सुनकर घर परिवार के लोग इकट्ठा हुए और चोरी गया सामान देख कर अवक रह गये।
घटना की रात रामअचल एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था ।
जानकारी होने पर रामअचल ने अज्ञात के नाम सरायमीर थाना में तहरीर दिया है ।
पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts