Categories: Crime

फौजी की पैर कटी मिली लाश।

आज़मगढ़। रोशन लाल। जहानागज थाना के जिगर साण्डी गांव निवासी विपिन सिंह पुत्र रामनगीना सिंह की 2/3 फ़रवरी की रात सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर रेलवे पटरी के किनारे दोनों पैर कटी लाश मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2/3फ़रवरी की रात मऊ से आज़मगढ़ एक मॉल गाडी जा रही थी। जिसके चालक ने पैर कटी लाश देखी और इसकी सूचना अज़मगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी को दिया। सुचना पाकर जीआरपी के जवान मौके पर पहुचे और शिनाख्त करने के बाद इसकी सुचना लगभग 2 बजे रात को मृतक विपिन के परिजनों को दिया।

मौत की सुचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।
मृतक विपिन बिहार प्रान्त के मधुबनी छावनी में तैनात था। वह एक माह पुर्व छुटटी लेकर अपने दो माह के पुत्र सार्थक को देखने आया था उसकी एक चार वर्ष की पुत्री अनुष्का भी है। मृतक के पिता बलिया जिला में दरोगा हैँ। जो इस समय कुम्भ मेला में ड्यूटी कर रहे है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना की जाँच  की जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts