Categories: Crime

सभासद विक्की खान को भी लगी है गोली।

वाराणसी। धनराज और नीलोफर। वाराणसी में कल रात वंदना होटल के पास हुई फायरिंग में दालमंडी के सभासद अरशद खान उर्फ़ विक्की खान को भी कमर के नीचे गोली लगी है और वो भी रात में करीब 12.30 सिंह मेडिकल में भर्ती किये गए है। घायल विक्की की तरफ से आज सुबह सोनभद्र में मारे गए बदमाश हैदर अली की बहन फ़िरदौस खातुन, हैदर के भाई मुशर्रफ अली, हकाकटोला निवासी सलमान उर्फ़ अन्ना, अमन उर्फ मालिक, शेरू उर्फ़ बाबा के विरुद्ध चेतगंज थाने पर नामजद तहरीर दी गई है।

ध्यान रहे की पिछले वर्ष सोनभद्र के हाथीनाला में हुई हैदर अली की हत्या में विक्की भी नामजद हुए थे। देखने वाली बात ये है की दालमंडी में चल रही वर्चस्व की ये जंग कहाँ पे जा के रुकती है। इससे पहले कुछ वर्षो पूर्व भी रामापुरा क्षेत्र में विक्की खान को गोली लगी थी और उसमे वो बच गए थे, कल फिर हमला हुआ।

pnn24.in

View Comments

  • पुरी डिटेल्स देने की कृपा करें पी एन एन न्यूज महोदय आखिर क्या था माजरा

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts