Categories: Crime

हमारी खबर का हुवा बड़ा असर। शुरू हुवा सोनडीहा मार्ग का निर्माण।

बलिया। राहुल सिंह। इसको कहते है खबर का बड़ा असर। हमारे संवाददाता मुहम्मद सुफियान द्वारा कुछ दिनों पुर्व एक खबर PNN24 न्यूज़ के माध्यम से चलाया गया था कि “नहीं हो रहा सोनडीहा सड़क का निर्माण”। इस खबर को उठाये जाने के पश्च्यात आज सोनडीहा सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने हमारे संवाददाता मुहम्मद सुफियान को बधाई देते हुवे बताया कि PNN24 न्यूज़ पर इस खबर का संज्ञान लेकर उन्होंने शासन को सोनडीहा मार्ग की दुर्दशा एवं जनता की हो रही असुविधा से अवगत कराया जिस पर सरकार ने तत्काल कार्यवाही करते हुवे आज निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। यह पूछे जाने पर कि कब तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा, क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि मेले के पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस निर्माण की गुणवत्ता हेतु मैं स्वयं इस पर नज़र रखे हुवे हु। मैं क्षेत्रीय जनता के हर सुख-दुःख पर उनके साथ एक सेवक के तौर पर खड़ा हु और क्षेत्रीय जनता का अपार प्रेम मुझको मिलता रहता है। कुछ वैधानिक जटिलताओं की वजह से निर्माण कार्य देर से शुरू हो पाया। मगर देर आये दुरुस्त आये।
PNN24 न्यूज़ विधायक गोरख पासवान का शुक्रिया अदा करता है कि उन्होंने हमारे समाचार का संज्ञान लिया। साथ ही अपने पाठको को यह भरोसा देता है कि हम अपनी कलम से आपकी आवाज़ हमेशा उठाते रहेगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts