Categories: Crime

डी-80 गैंग का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे।

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। शहर के थाना चकेरी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एक पांच हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा और कई करतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया की पकड़ा गया अपराधी फीलखाना थाने से हिस्ट्रीशीटर है और डी 80 गैंग का सक्रीय सदस्य है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू  दी है।

चकेरी थाने के कृष्णा नगर जीवन गार्डन के पास मार्निग वाक् कर रही एक महिला को कुछ बदमाशो ने मारपीट कर लूटने लगे तभी क्षेत्र में रहने वाले राजू ने बदमाशो का विरोध किया तो बदमाशो ने उसको गोली मार दी जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया था। चकेरी पुलिस तभी से बदमाशो की तलाश कर रही थी। इस बीच चकेरी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की शातिर अपराधी आदित्य सिंह उर्फ़ पंकज श्यामनगर इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर आदित्य सिंह उर्फ़ पंकज को मय हथियार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की पकड़ा गया आरोपी शहर में हुई कई लूट की घटना को अंजाम दे चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर शलभ माथुर ने गिरफ़्तारी करने वाली टीम को 5000 नगद इनाम की घोषणा की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts