Categories: Crime

रोज़ी रोटी पर पड़ने वाला शासन का चाबुक सोच पड़ा दुकानदार को दिल का दौरा, मौके पर हो गई मृत्यु।

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। शहर के परेड मैदान में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड गया और उसकी मौत हो गई। मामला कानपुर के परेड बाजार का है जहां डेवलपमेंट के नाम पर मलटी स्टोरी पार्किंग के लिए पूरा मुर्गा मार्केट तोड़ कर सब्जी मण्डी और फल मण्डी की तरफ बढ़ी प्रशासन की  जांच टीम पैमाइश करने लगी तभी एक दुकानदार रफीक जिसकी दूकान पहले नहीं नापी गई थी

आज जब अचानक उसकी जगह नापी जाने लगी तो उसने इसका विरोध किया तभी अधिकारियों से बहस के दौरान दुकानदार यह पीड़ा बर्दास्त नहीं कर पाया और दुकान्दार सब्ज़ी विक्रेता को दिल का दौर पड गया जब तक लोग कुछ समझ पाते सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। इस नामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए हुए और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts