Categories: Crime

प्रेमिका ने फेका प्रेमी के चेहरे पर केमिकल।

दिल्ली। अफशां खान।
प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादातर प्रेमी ही प्रेमिका के चेहरे पर एसिड अटैक करता था, पर गोविंदपुरी इलाके में प्रेमी से नाराज एक महिला ने उसके चेहरे पर रसायन (केमिकल) फेंक दिया। यही नहीं वारदात को अंजाम दे कर वह मौके से फरार भी हो गई। पीड़ित के परिजनों ने उसे तुरत पास के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहा पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान रहनूर इस्लाम के रूप में हुई है।

वह गली नंबर 15 तुगलकाबाद एक्सटेशन में पत्‍‌नी के साथ किराए पर रहता है। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला मालदा, थाना चाचल गाव सूरतपुर का रहने वाला है। दिल्ली में वह कपड़े सप्लाई का काम करता है। गत 22 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह अपने पत्‍‌नी के साथ घर पर था, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली सीमा (30) उसके घर में आ गई और उससे झगड़ा करने लगी। उसके हाथ में काच की शीशी थी, जिसमें कोई तरल पदार्थ था। महिला ने रहनूर के आखो में वह तरल पदार्थ डाल दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। इस बीच परिजनों ने पीड़ित को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि पिछले ढाई साल से आरोपी सीमा उसके पीछे पड़ी हुई है और पैसों की माग करती है। पैसे न देने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देती है।
सूत्रो की मानें तो आरोपी महिला का पीड़ित के साथ काफी समय से संबंध थे। लेकिन जब से उसकी पत्‍‌नी गांव से वापस आ गई, तब से दोनों के बीच झगड़ा चला रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी महिला ने उस पर केमिकल फेंक दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts