वाराणसी। धनराज। बनारस में एक ऐसा वाकया हुआ है जिस पर शायद ही कोई विश्वास करेगा। बनारस में सात लड़कियों ने मिलकर 26 वर्षीय दीपेश कुमार पांडे के साथ इस कदर छेड़खानी की कि दीपेश के होश उड़ गए। दीपेश ने छेड़खानी का विरोध भी किया पर लड़कियां नहीं मानी और छेड़खानी करती रहीं।
इसके बाद दीपेश भाग कर पास ही मौजूद डीरेका थाने पहुंच गया। थाने में दीपेश ने जब पुलिसकर्मियों को पूरा मामला बताया तो पुलिस को भी भरोसा नहीं हुआ।
पुलिस ने सूर्य सरोवर पहुंच कर सभी सातों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। उनसे डीरेका थाने में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने लड़कियों के अभिभावकों को थाने बुलाकर चेतावनी दी और फिर सातों लड़कियों को छोड़ दिया।
दीपेश पांडे के मुताबिक लड़कियों ने उसे इस कदर छेड़ा कि उसे अपनी मोटर साईकिल तक छोड़ कर भागना पड़ा। दीपेश का आरोप है कि लड़कियों ने विरोध करने पर उसे धमकी दी कि तुमने अगर शोर मचाया तो हम तुम्हें झूठे इल्जाम में फंसा देंगे। सातों लड़कियां राजस्थान की बताई जा रही हैं। वे बनारस में घूमने आई थीं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…