Categories: Crime

कानपुर- हत्यारोपी आया पुलिस पकड़ में।

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। कानपुर के थाना चौबेपुर अंतर्गत ग्राम बूढ़नपुर में दो माह पूर्व हुई हत्या में वांक्षित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से खून से सनी पैंट और चप्पल बरामद की है। पकडे गए आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओ में विभिन्न थानो में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की पूछ ताछ में आरोपी शिवनाथ  ने बताया की मृतक अनिल को पंद्रह हजार रूपए उधर दिया था।

जरुरत पड़ने पर जब अनिल से पैसा वापस माँगा तो अनिल उससे गाली गलौज कर मारपीट करने लगा जिस पर क्रोधित हो उसने पास में रखी कुल्हडी से उसकी गर्दन पर जोर से वार किया जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, और वह कपडे बदल कर मौके भाग निकला। पुलिस ने यह भी बताया की पकडे आरोपी पर लूट,हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts