कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। कानपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत चौक सर्राफा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान में रखे सिलेंडरों से धमाके होने लगे और उची उची आग की लपटे उठने लगी। इलाकाई लोगो ने दमकल। विभाग को सुचना दे कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
कोतवाली थाने में स्थित चौक सर्राफा में संजय वर्मा की दुकान में सुनारी का काम होता है जिसमे सोने चांदी के जेवरात बनने का काम होता है। तभी देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया और आग की विकरालता इतनी बढ़ गए की वह रखे सिलेंडरों से धमाके होने लगे जिससे वहा काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे एक कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। वही मौके फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़िया आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। आग से लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…