Categories: Crime

प्यार के नाम पर यौन शोषण करने वाला डॉक्टर दिलवा रहा धमकी।

आगरा। शीतल सिंह। यौन शोषण के मामले में चिकित्सक दीपक को जेल की हवा खिलाने वाली युवती और उसके परिजन दहशत में है। युवती का आरोप है कि डाक्टर के परिवार के लोग उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उसने सुरक्षा की मांग की है।
बता दें, लोहामंडी क्षेत्र निवासी युवती ने डाक्टर दीपक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस चमरौली शमसाबाद के विमल एंक्लेव निवासी डाक्टर दीपक को जेल भेज चुकी है। अब दीपक के परिवारीजन उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। मगर, उसने साफ कह दिया कि वह आरोपियों को सजा दिलाकर ही मानेगी। हालांकि परिवारीजन दहशत में हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि डाक्टर के साथ उसके भाई अमित को भी पुलिस ने घर से पकड़ा था। उसे थाने पर लाया गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया। इतना ही नहीं अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है। इस मामले की शिकायत सोमवार को एसएसपी से भी करेगी।

डाक्टर दीपक शर्मा से प्यार में धोखे का शिकार हुई बैंक कर्मी युवती हार मान चुकी थी। 

डाक्टर के परिवार वालों के बेइज्जत करने से वह तनाव में थी। आखिर में हार मानकर उसने सुसाइड का इरादा कर लिया था। वह रेलवे ट्रैक पर भी पहुंच गई। इसकी जानकारी पर परिवार वालों ने उसे समझाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसने सुसाइड का इरादा बदल लिया। अब वह चाहती है कि डाक्टर के साथ सभी आरोपियों को सजा मिले। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई भी लड़ने को तैयार है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts