Categories: Crime

बेटा करता था छेड़खानी, बाप की कर दी हत्या।

बलिया। दीपक कुमार। जनपद के नगरा थाना के अंतर्गत ग्राम चचया में लड़की छेड़खानी को लेकर लड़की के घर वालो ने लडके के बाप को मौत के हवाले कर दिया। मृतक माली राम(55)निवासी चचया के रूप पुलिस ने शिनाख्त की है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक का बेटा गाव की किसी लड़की से छेड़खानी किया करता था।

इसकी शिकायत जब लड़की ने परिजनों से की तो परिजन आग बगुला होकर लड़के के पिता के पास पहुचे। सूत्रो के अनुसार बात करने पहुचे लड़की के परिजन ने बात बढ़ने पर माली राम की हत्या कर दी। पुलिस शव को कब्जे में ले थानेे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हत्या की खबर पर मौके पर पहुची पुलिस जाँच में जुटी है। घटना आज तड़के सुबह लगभग 6 बजे की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts