Categories: Crime

वर माला के कार्यक्रम को छोड़ दुल्हन पहुची थाने

जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में वरमाला के बाद अचानक दूल्हे की एक हरकत से बिफरी एक दुल्हन शादी का मंडप छोड़कर सीधे थाने पहुंच गई। दुल्हन की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लाई।चौकी प्रभारी मो. समीर ने बताया कि लखनादौन निवासी पेशे से मैकेनिक लक्ष्मी यादव का विवाह बरेला पिंडरई निवासी अंकि यादव (परिवर्तित नाम) से तय हुआ था। वरमाला के बाद जब चढ़ावा कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हे ने एक मोटर साइकिल, पांच एकड़ जमीन और 51 हजार रुपए मिलने पर ही फेरे लेने की बात कही। इतना सुनते ही अवाक वधू पक्ष ने शगुन में 51 हजार रुपए दिए जा चुके होने की बात कहते हुए कहा कि इससे ज्यादा वे नहीं दे सकते। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। वधू पक्ष ने जब वर पक्ष से जेवर दिखाने कहा तो पता चला कि सभी जेवर नकली हैं और उनमें मंगलसूत्र है ही नहीं। बारातियों ने कन्या पक्ष के लोगों को गालियां देना शुरू कर दिया। बारातियों ने कन्या पक्ष के लोगों से मारपीट भी की। इसके बाद दुल्हन ने शादी तोड़ते हुए गौर चौकी में दूल्हे की शिकायत कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में बुधवार सुबह सुलह हो गई। हालांकि बाराती लड़की को बिना लिए ही चले गए। दूसरी ओर लड़की का कहना है कि वह अब उस लड़के के साथ नहीं जाएगी, बल्कि ऐसे लालची लोगों का तो बहिष्कार होना चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts