Categories: Crime

महिला से मांग रहे थे खून दैवीय प्रकोप से बचने के लिए तांत्रिक पुलिस गिरफ्त में

बुलंदशहर। अनूपशहर में गंगा किनारे विवाहिता पर तंत्र क्रिया कर रहे दो तांत्रिकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तांत्रिक देवी का प्रकोप दूर करने के नाम पर विवाहिता से खून की मांग कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, गोला, जायफल, सिंदूर आदि तंत्र क्रिया का सामान बरामद किया है।

पूरा मामला
अनपूशहर की महिला का विवाह 4 साल पहले पूर्वी दिल्ली के मोरी गेट निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष से हुए विवाद के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि शिकारपुर निवासी रंजित ने अपने साथी दया शर्मा के साथ  विवाहिता के परिजनों को बताया था कि विवाहिता के सिर पर देवी का प्रकोप है और तंत्र क्रिया करने के बाद विवाहिता अपने ससुराल चली जायेगी।

तंत्र क्रिया के नाम पर तांत्रिकों ने 15 हजार रुपये भी ऐंठ लिए और तंत्र क्रिया करने के लिए अनूपशहर गंगा घाट पर महिला को ले गये। जैसे ही तंत्र क्रिया के दौरान देवी को खुश करने के लिए तांत्रिकों ने विवाहिता से उसका खून मांगा तो विवाहिता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तांत्रिकों को पकड़ लिया। एसपी देहात पंकज पाडे़य ने बताया कि पीड़िता ने दोनो तांत्रिकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोपी तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts