Categories: Crime

अकाउंट में 15 लाख नहीं आए पर पीएम ने 15 लाख का सूट पहन लिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली,। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर इलाके में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ना तो विकास है ना प्रगति है औ ना ही शिक्षा है बल्कि यहां सिर्फ तृणमूल कांग्रेस का सिंडिकेट राज है। राहुल गांधी ने शारदा चिटफंड घोटाले का मामला उठाते हुए कहा कि ममता जी ने शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि वो उन्हें संरक्षण प्रदान करती रहीं।

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति है यहां पर जिनके अकाउंट में 15 लाख रूपये आए हों, लेकिन मोदी जी ने 15 लाख रूपये का सूट जरूर पहन लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में पेट्रोलियम का एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts