Categories: Crime

मुज़्ज़फरपुर-दिन दहाड़े हुई बैंक में लूट

मुजफ्फरपुर। शहर में आज अपराह्न आधा दर्जन अपराधियों ने एक्सिस बैंक की शाखा से करीब 50 लाख रुपये लूट लिए। घटना के समय बैंक में केवल एक गार्ड तैनात था। सभी अपराधी हथियारों से लैस व नकाब पहने हुए थे।

जानकारी के अनुसार काजी मोहम्मदपुर (माड़ीपुर) के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में आज अपराह्न 1.45 बजे आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घुसे। बाइक और स्काॅर्पियो से आए लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए बैंक में घुसते ही गार्ड पर हमला बोल दिया। इसके बाद हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। भयवश वहां मौजूद कोई कर्मचारी और उपभोक्ता विरोध नहीं कर सका।
लुटेरों ने सायरन के तार को काट दिया। फिर, लाॅकर तोड़कर 50 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने लूटे गए रुपयों को दो बड़े सूटकेस में रखा और चले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शहर में नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts