Categories: Crime

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या।

इब्ने हसन ज़ैदी
थाना महाराजपुर क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में उस  समय हड़कम्प मच गया जब खेत में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम भेजा।
जानकारी के अनुसार अर्जुन निषाद (50 ) पेशे  किसान है।  पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी  से जूझ रहे थे। उसके 6  बच्चे है। तीन लड़के और तीन लड़की है ,

और खेती भी सिर्फ तीन विस्वा है ,बाकी अर्जुन लोगो खेत बटाई पे लेकर उसमे खेती करके अपने घर का खर्च चलते थे। लेकिन कुछ दिनों से पैसे की खाफी दिक्कत होगी थी ,और अपनी लड़की रूचि की शादी की भी चिंता सता रही थी।  जिसके लिए भी पैसे का कोई  इंतजाम नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते वो काफी दिनों से परेशान थे। रोज़ की तरह वो घर खेत में काम करने  के लिए घर से निकले और काफी देर तक जब वापस नहीं आये तो परिजनों को अर्जुन आम के पेड़ पर लटके हुए मिले। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामे के लिए भेज दिया। और जाँच में जुट गई। 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts