Categories: Crime

मथुरा: नहीं थम रहा महामारी का मंजर, फ़ैल रही बीमारी से हुयी एक और महिला की मौत

नहीं थम रहा महामारी का मंजर, फ़ैल रही बीमारी से हुयी एक और महिला की मौत-
रवि पाल
मथुरा। काँशीराम कॉलोनी में फ़ैल रही उल्टी-दस्त की बीमारी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पीडितों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को इसी बीमारी के चलते फिर एक वृद्ध महिला ने दम तोड दिया है।
बताया जा रहा है कि काँशीराम कॉलोनी के ब्लॉक सँख्या 56 के क्वाटर न० जी-4 निवासी मीरा देवी (उम्र70) पत्नी स्व० पेशूराम को रात से उल्टी-दस्त होना शुरू हुआ। परिजनों ने उसका उपचार कराया मगर स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर सुबह उसकी मौत होगयी। इस रोग से मरने वालो की संख्या अब तीन से बढकर चार हो गई है। और लगभग 230-240 लोग अब तक इस बीमारी की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts