Categories: Crime

मथुरा: नयति अस्पताल ने थामा पीड़ितों का दामन

नयति अस्पताल ने थामा पीड़ितों का दामन-
रवि पाल
मथुरा। काँशीराम कॉलोनी में फ़ैल रही इस भयंकर बीमारी से पीडित लोगों की मदद के लिए नयति अस्पताल ने भी कल शाम से डायट परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय में अस्थाई अस्पताल स्थापित कर, अपने पाँच मुख्य चिकित्सकों सहित लगभग 50 सहायक स्टाफ के साथ यहाँ आकर इस महामारी से लोगों को निजात दिलाने का बीडा उठाया है। इसी क्रम में उन्होंने कल शाम से आज तक यहाँ लगभग 150 रोगियों को इलाज मुहैया कराया है। यहाँ अस्पताल के मुख्य आपातकालीन चिकित्सक डॉ० गनपति गांगुली मरीजों के इलाज का कार्यभार देख रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts