Categories: Crime

मथुरा: सास-बहु के झगड़े में, बहु रूठकर घर से गई

रवि पाल

मथुरा। कभी-कभी इंसान छोटी-छोटी बातों पर क्रोध में आकर होश खो बैठता है। और कोई न कोई गलत कदम उठा लेता है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाँव भैंसा में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जहाँ अपनी सास से विवाद के चलते एक महिला घर छोड़कर चली गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबिता (उम्र20) पत्नी गुड्डू निवासी गाँव भैंसा का शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी सास सरोज से झगड़ा हो गया था। जिसके चलते बबिता गुस्से में आकर सुबह करीब 10 बजे घर से रूठ कर चली गयी। जब वह शाम तक नहीं लौटी। तो ससुरालीजनों ने उसे ढूँढना शुरू कर दिया। जब बबिता के परिजनों से इसकी जानकारी की गयी तो पता चला कि वह अपने मायके भी नहीं गयी है। बबिता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मामले में बबिता के पति गुड्डू ने थाने में तहरीर दी है।
क्रोध के चलते अज्ञानता का शिकार होकर बबिता ये भूल गयी कि वह कितना गलत कदम उठा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts